अंतरराष्ट्रीय
कार के बोनट पर खुलेआम रोमांस करते नजर आया न्यूड कपल, फोटोज वायरल….

फाइल फोटो
नई दिल्ली। देश- दुनिया के सभी युवा आजकल रिलेशनशिप में रहते हैं। कपल्स प्यार और रोमांस का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। ये लोग एक-दूसरे के प्यार में इतने पागल होते हैं कि इन्हें रोड या पब्लिक प्लेस भी नजर नहीं आता है। ये कहीं भी रोमांस करना शुरू कर देते हैं। रोमांस का एक ऐसा ही नजारा ताइवान की सड़कों पर खुलेआम देखने को मिला है। जहां कपल न्यूड होकर रोमांस करते नजर आ रहे हैं। कपल के रोमांस की ऐसी तस्वीरें गूगल मैप के जरिए दुनिया वालों के सामने आ गई।

आप तस्वीरों में देख सकते हैं कपल पहाड़ी क्षेत्र में सड़क किनारे अपनी एसयूवी के बोनट के पास संबंध बनाते हुए नजर रहे हैं। यह तस्वीर पश्चिमी ताइवान के ताइपिंग जिले की है।
यह तस्वीर गूगल की स्ट्रीट व्यू कार से खिंची है। गूगल मैप तस्वीर के अपलोड होते ही यूजर्स इस तस्वीर की लोकेशन को जानने में जुट गए हैं। तस्वीर में यह इलाका पहाड़ों से घिरा शहर के बाहरी क्षेत्र का है। इस कपल की अभी पहचान नहीं हो पाई है। हालांकि, यह भी पता नहीं चला है कि कपल को अपनी इस फोटो के बारे में जानकारी भी है या नहीं।

ये भी पढ़ें:हीरे के अंदर मिला हीरा, 80 करोड़ साल से भी ज्यादा बताई जा रही उम्र
कपल के इस तरह की तस्वीरों पर सोशल मीडिया पर खूब कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘मैं गूगल पर देख रहा था कि मुझे कहां जानवर दिख सकते हैं और अप्रत्याशित रूप से यह बेहतरीन दृश्य मेरे सामने आ गया। गूगल मैप अब तक का सबसे बड़ा आविष्कार है।’ एक यूजर ने कहा कि मैंने वहां जाने के बारे में कभी नहीं सोचा था। अब ऐसा लगता है कि वहां पर कुछ स्पेशल सरप्राइज इंतजार कर रहा है।

जानकारी के मुताबिक गूगल के प्रवक्ता ने एक बार कहा था कि गूगल पर आपत्तिजनक कंटेंट और तस्वीरें बैन हैं।इसे समझने के लिए यूजर्स गूगल के कंटेंट पॉलिसी निर्देश को पढ़ सकते हैं। इसमें पोर्नोग्राफी, भड़काउ और सेक्स से जुड़े कंटेंट की अनुमति नहीं है। यह पहली बार नहीं है कि गूगल मैप पर इस तरह की तस्वीर आई है। इससे पहले पिछले साल ही पिंगटॉन्ग काउंटी में एक ताइवानी महिला की टॉपलेस तस्वीर सामने आई थी। जिसके बाद महिला की टॉपलेस तस्वीर सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी के साथ वायरल हुई थी। जिसके बाद गूगल ने सेक्सुअल और ग्राफिक इमेजेस को सेंसर करने वाले एलगोरिदम्स में बदलाव किया था।http://www.satyodaya.com
अंतरराष्ट्रीय
डायल 112 ने दुबई पुलिस अवार्ड-2019 में बनाया तीसरा स्थान, मिला अवार्ड

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की इमरजेंसी पुलिस सेवा डायल 112 को यूएई में सम्मानित किया गया है। दुबई सरकार और दुबई पुलिस एवं अवाया के संयुक्त तत्वधान में पहली बार आयोजित इंटरनेशनल कॉल सेंटर अवार्ड समारोह में डायल 112 ने पुलिस श्रेणी में तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान पर सिंगापुर पुलिस और दूसरे स्थान पर शारजाह पुलिस रही। इस अवसर पर दुबई पुलिस के ब्रिगेडियर जरनल डॉटर अब्दुल्ला अब्दुल रहमान युसूफ बिन सुल्तान ने अवार्ड प्रदान किया। प्रतियोगिता मैं पुलिस श्रेणी में विश्व भर से कुल 500 से अधिक पुलिस संस्थाओं ने भाग लिया।

अवार्ड समारोह में संयुक्त राज्य अमेरिका 911, ऑस्ट्रेलिया 102 और यूरोप 112 ने भी हिस्सेदारी की। अवार्ड लेते हुए डीजीपी ओपी सिंह ने कहा, यह पुरुस्कार हमें नागरिक सुविधाओं में और सुधार करने के लिए प्रोत्साहित करता है। हम आधुनिक टेक्नोलॉजी और परिश्कृत प्रक्रिया द्वारा कानून का राज स्थापित करने के लिए और अच्छे प्रयास करेंगे। डायल 112 को यह अवार्ड गस्त, कॉल पर तत्काल कार्यवाही, रिस्पांस टाइम, नागरिकों का पंजीकरण सहित बेहतर सेवाओं के लिए मिला है।
यह भी पढ़ें-पीएफ घोटालाः तत्कालीन सचिव पीके गुप्ता का बेटा अभिनव गुप्ता भी गिरफ्तार
डायल 112 प्रभारी असीम अरुण ने कहा, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह पुरस्कार पाना उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। इसका श्रेय 112 में कार्य कर रहे हजारों कर्मियों को जाता है। जिनकी दिन-रात की मेहनत की वजह से बेहतर रिस्पांस टाइम और नागरिक सुविधाएं मिल पा रही हैं।http://www.satyodaya.com
अंतरराष्ट्रीय
ट्रम्प बोले, अमेरिका तक पहुंच रही भारत की गंदगी, चीन-रूस पर भी बोला हमला

लखनऊ। व्यापार और रोजगार को लेकर भारत की आलोचना करने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर भारत पर निशाना साधा है। टंप ने अमेरिकी शहरों में बढ़ती प्रदूषण की समस्या के लिए भारत समेत अन्य देशों पर तीखी टिप्पणी की है। ईकोनाॅमिक क्लब ऑफ न्यूयार्क में लोगों को संबोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, भारत, चीन और रूस की गंदगी लाॅस एजेंलिस तक पहुंच रही है। क्षेत्रफल और जनसंख्या की तुलना में अमेरिका से काफी बड़े ये देश सफाई-स्वच्छता और धुआ रोकने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रहे हैं।
भारत और चीन अपनी गंदगी में समंदर में डाल रहे हैं जो बहकर लाॅस एंजेलिस तक पहुंच रही है। अपने संबोधन में टंप कथित ग्रेट पैसिफिक गार्बेज पैच (जीपीजीपी) का हवाला दे रहे थे। कहा जाता रहा है कि नौवाहनों की यह गंदगी समंदर के जरिए अमेरिका के हवाई और कैलिफोर्निया तक पहुंच रही है। इस गंदगी में फैक्टियों से निकली प्लास्टिक और केमिकल होते हैं। हालांकि कई विशेषज्ञों का कहना है कि यह गंदगी भारत नहीं बल्कि चीन, वियतनाम, इंडोनेशिया, थाईलैंड और फिलीपींस से पहुंच रही है। जीपीजीपी का प्राथमिक स्त्रोत भारत नहीं है। ट्रंप ने अपने संबोधन में अमेरिका को जमीन का छोटा टुकड़ा बताया है जबकि यह दुनिया का चैथा सबसे बड़ा देश है। अमेरिका, भारत से चार गुना बड़ा है।
यह भी पढ़ें-SC ने कहा- सीजेआई पब्लिक अथॉरिटी, आरटीआई के दायरे में होगा ऑफिस
यह पहली बार नहीं है जबकि ट्रंप ने प्रदूषण को लेकर भारत पर हमला बोला है। इससे पहले जून महीने में भी ट्रम्प ने भारत की आलोचना की थी। तब अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा था, भारत, रूस और चीन जैसे दुनिया के बड़े देशों में हवा और पानी दोनों प्रदूषित हो चुके हैं। यह देश विश्व पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहे हैं। ट्रंप ने कहा था, इन देशों में प्रदूषण और सफाई को लेकर कोई सोच नहीं है।http://www.satyodaya.com
अंतरराष्ट्रीय
नीता अंबानी ने रचा इतिहास, दुनिया के सबसे बड़े आर्ट म्यूजियम के बोर्ड में शामिल

लखनऊ। रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी को बुधवार को न्यूयॉर्क में मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट के ट्रस्ट में चुना गया। वह संग्रहालय के 150 साल के इतिहास में ट्रस्टी की भूमिका निभाने वाली पहली भारतीय होंगी।
म्यूजियम के चेयरमैन डैनियल ब्रोडस्की ने नीता अंबानी के बोर्ड में शामिल होने की घोषणा की और कहा, ‘भारतीय कला एवं संस्कृति को संरक्षित करने और प्रोत्साहित करने की नीता अंबानी की प्रतिबद्धता वास्तव में असाधारण है। उनके बोर्ड में शामिल होने से म्यूजियम की क्षमताओं में इजाफा होगा। नीता अंबानी का स्वागत करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है।’
इस अवसर पर नीता अंबानी ने कहा कि,‘पिछले कई वर्षो से यह देखना सुखद रहा है कि भारतीय कलाओं के प्रदर्शन में मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट ने दिलचस्पी दिखाई है। म्यूजियम द्वारा वैश्विक मंचों पर भारतीय कला के समर्थन और रूचि ने मुझे प्रभावित किया है। यह हमारी प्रतिबद्धताओं से मेल खाता है। यह सम्मान मुझे भारत की प्राचीन विरासात के लिए मेरे प्रयासो को दोगुना करने में मदद करेगा।’
बता दें, रिलायंस फाउंडेशन भारत की सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखने और उनकी प्रासंगिकता सुनिश्चित करने के प्रयास करता रहा है। नीता अंबानी विशेष रूप से भारत की कला, संस्कृति और विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध हैं।
ये भी पढ़ें: समाज के दुश्मन ‘दहेज’ का बीएसएफ जवान ने किया वध, जानिए मामला
2017 में भी मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट ने एक खास कार्यक्रम में श्रीमती अंबानी को सम्मानित किया था। यह कार्यक्रम उन हस्तियों के सम्मान में किया जाता है जो कला की दुनिया में विविधता और समावेश को बढ़ावा देते हैं। श्रीमती अंबानी ‘द मेट्स इंटरनेशनल काउंसिल’ की भी सदस्य है। उन्हें 2017 में रिलायंस फाउंडेशन के काम के लिए भारत के राष्ट्रपति से प्रतिष्ठित राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार मिला था। 2016 में, फोर्ब्स ने उन्हें एशिया के 50 सबसे शक्तिशाली कारोबारी महिलाओं की लिस्ट में शामिल किया था। वह अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की सदस्य भी हैं और इस भूमिका को निभाने वाली वे पहली भारतीय महिला हैं।http://www.satyodaya.com
-
बिहार3 days ago
बिहार: अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो को रौंदा, 6 लोगों की मौत, अन्य घायल…
-
प्रदेश11 hours ago
सीओ कैंट को धमकाते मंत्री स्वाति सिंह का कथित ऑडियो वायरल
-
बिहार3 days ago
पटना: डीजल चोरी करते पकड़ा गया युवक, भीड़ ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर की हत्या
-
क्राइम-कांड2 days ago
एसटीएफ ने अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का किया भंड़ाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार
-
अपना शहर3 days ago
डेंगू की गलत रिपोर्ट देने पर दिव्यांश पैथोलॉजी का पंजीकरण निरस्त…
-
सोशल ट्रेंडिंग2 days ago
कश्मीरी युवक को पीटने, जय श्रीराम का नारा लगाने वाले वायरल वीडियो का सच!
-
क्राइम-कांड2 days ago
पुलिस की लापरवाही हुई उजागर, छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार करने में रही नाकाम
-
देश2 days ago
भारत के इस गांव में लड़के और लड़कियां एक-दूसरे को पान खिलाकर करते हैं पसंद