प्रदेश
कमलेश तिवारी के हत्यारोपियों का मददगार रेलकर्मी पहुंचा सलाखों के पीछे

लखनऊ। राजधानी के नाका थाना क्षेत्र में हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की हत्या के मामले में एटीएस को सोमवार को एक और सफलता मिली है। कमलेश तिवारी की हत्या के आरोपितों को नेपाल भागने में मदद करने वाले रेलकर्मी मोहम्मद जाफर सादिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। सादिक को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
कमलेश तिवारी की हत्या करने के आरोपितों की मदद के मामले में पकड़ा गया जाफर सादिक प्रतिबंधित संगठन से जुड़ा था। लेकिन साक्ष्यों की कमी के चलते उस पर कार्रवाई नहीं हो सकी थी। तिवारी हत्याकांड में भी हुबली पुलिस साक्ष्य नहीं जुटा सकी थी। इसके बाद भी उत्तर प्रदेश एटीएस अभियान में लगी थी और आरोपियों व साजिश करने वालों से पूछताछ में सामने आया था कि सादिक ने उनकी मदद की थी।
यह भी पढ़ें: स्वच्छ भारत अभियान का पलीता लगाते नजर आ रहा नगर निगम
हुबली पुलिस ने सादिक से पूछताछ की, लेकिन भूमिका साफ न होने पर उसे छोड़ दिया गया। हालांकि, आरोपियों से हुई पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर लखनऊ पुलिस ने उसे 9 नवंबर को हुबली से गिरफ्तार कर लिया। वहां की कोर्ट में पेश करने के बाद उसे 10 नवंबर को ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाया गया था। साथ ही पुलिस मामले की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।http://www.satyodaya.com
प्रदेश
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती-2019 का परिणाम टला…

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट मंगलवार को जारी हुआ है। जिसमें बताया जा रहा है कि यह दो से तीन दिन टल गया है। पहले ऐसी खबरें थी कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोड मंगलवार को 49568 कांस्टेबल लिखित परीक्षा का रिजल्ट घोषित करने वाला है। लेकिन अब खबर ये है कि उम्मीदवारों को थोड़ा और इंतजार करना होगा।
ये भी पढ़ें: UPPCL में अरबों रुपए के घोटाले को लेकर बिजली कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार जारी
बता दें कि एक विभागीय अधिकारी के अनुसार अभी रिजल्ट की क्रॉस चेकिंग चल रही है। ऐसे में रिजल्ट अब दो से तीन दिन बाद आने की संभावना है। साथ ही बताते चलें कि उत्तर प्रदेश पुलिस एवं पीएसी में सिपाही के 49568 पदों पर भर्ती के लिए 27 व 28 जनवरी 2019 को लिखित परीक्षा आयोजित कराई गई थी। http://www.satyodaya.com
प्रदेश
UPPCL में अरबों रुपए के घोटाले को लेकर बिजली कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार जारी

लखनऊ। यूपीपीसीएल में हुए घोटाले में फंसी बिजली कर्मचारियों की भविष्य निधि की रकम के भुगतान और घोटाले में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर विद्युत कर्मियों के विभिन्न संगठन आंदोलन कर रहे हैं। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति का आंदोलन जहां लगातार जारी है, तो वहीं राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन ने भी 20 से 23 नवंबर तक कार्य बहिष्कार कर आज से 4 दिन की हड़ताल पर हैं। जिसका असर राजधानी लखनऊ के मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में देखने को मिला है। जहां पर हजारों की संख्या में जूनियर इंजीनियर कार्य बहिष्कार कर हड़ताल पर नजर आए हैं। वहीं कार्य बहिष्कार के चलते राजस्व वसूली प्रभावित हो रही है जिससे लाखों का नुकसान भी हो रहा है।

ये भी पढ़ें: बलिया: पुलिस ने 25 लाख की अंग्रेजी शराब की बरामद, तस्कर फरार
कर्मचारी संगठनों ने निर्णय लिया कि कार्य बहिष्कार के दौरान कर्मी कार्यालय पहुंचेंगे लेकिन कार्य नहीं करेंगे। उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन में हुए करोड़ रुपये के बड़े घोटाले में निष्पक्ष जांच कराने की मांग को लेकर कई खेमों में बंटे कर्मचारी श्रम संगठन, संघ ने अलग-अलग आंदोलन की घोषणा कर रखी है। बीते दो दिनों से चल रहे कार्य बहिष्कार में जूनियर इंजीनियर शामिल नहीं हुए थे। वहीं आज से 4 दिन के कार्य बहिष्कार पर पूरे प्रदेश में जूनियर इंजीनियर हड़ताल पर हैं। इसका असर राजधानी लखनऊ के मध्यांचल कार्यालय पर देखने को मिला है। http://www.satyodaya.com
प्रदेश
भाजपा में जिला व महानगर अध्यक्ष पद की नामांकन आज

लखनऊ। भाजपा जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष संगठनात्मक चुनाव को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि 20 नवंबर को पार्टी कार्यालय पर चुनाव की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। महानगर स्थित गेस्ट हाउस में नामांकन पत्र का वितरण दिन में 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा। 1 बजे से 1:30 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। 1:30 से 2:30 बजे तक नाम वापसी की जा सकेगी। महानगर में आठ मतदाता महानगर अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अशोक सिंह को चुनाव अधिकारी मुकुंद मिश्रा को सहचुनाव अधिकारी बनाया गया है।
यह भी पढ़ें: JNU छात्रों के समर्थन में सड़क पर उतरे BBAU के छात्र,कुलपति का पुतला फूंका
UP में जनगणना अधिसूचना जारी
UP में जनगणना को लेकर सचिव डॉक्टर हरिओम ने अधिसूचना जारी किया है। UP में जनगणना का पहला चरण 16 मई से शुरू होगा। 16 मई से 30 जून के बीच जनगणना होगी। 5 लाख से ज्यादा कर्मचारियों की जनगणना में ड्यूटी लगाई जाएगी। जिले के DM जनगणना के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाएंगे।http://www.satyodaya.com
-
प्रदेश3 days ago
उत्तर प्रदेश के सभी सर्राफा कारोबारियों को शस्त्र लाइसेंस देने की मांग
-
अपना शहर2 days ago
चोरी, लूटपाट व अपराध पर लगाम लगाने में सिक्योरिटी एजेंसियां देंगी पुलिस का साथ
-
प्रदेश21 hours ago
बीएचयू विवाद: डॉ. फिरोज खान के साथ संविधान, निजाम और कबीर, फिर भी विरोध!
-
प्रदेश2 days ago
गोरखपुर: बदमाशों ने पेट्रोल पंप मैनेजर को मारी गोली, 11 लाख लूटकर फरार
-
अपना शहर3 days ago
लखनऊ को हरा-भरा करने के लिए फिक्की फ्लो ने शुरू की ‘ग्रीन लखनऊ’ मुहिम
-
लखनऊ लाइव3 days ago
लखनऊ: गोमती नदी में लड़की ने लगाई छलांग, मौत
-
देश2 days ago
जस्टिस बोबडे को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिलाई 47वें CJI की शपथ…
-
लखनऊ लाइव3 days ago
अयोध्या फैसले पर पुनर्विचार याचिका दायर करेगा मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड