प्रदेश
जेल में बंद मुस्लिम महिलाएं भी पति की लंबी उम्र के लिए करेंगी करवाचौथ व्रत…

फाइल फोटो
यूपी। करवाचौथ का व्रत सभी सुहागन अपने पति की लंबी उम्र और अच्छी सेहत के लिए रखती हैं। इस दिन स्त्रियां खूब सज-संवरकर पूरा दिन निर्जला रख कर शाम को चांद देख कर व्रत तोड़ती हैं। ऐसे में इस व्रत को इस बार यूपी के बिजनौर की जेल में बंद महिलाएं भी पति की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत रखेंगी। इस व्रत को करने में हिंदू महिलाएं ही नहीं बल्कि मुस्लिम महिलाएं भी दिलचस्पी दिखा रही हैं।
जेलर शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने बुधवार को बताया कि 21 महिलाएं गुरुवार को करवा चौथ का व्रत रखेंगी, जिनमें दो मुस्लिम महिलाएं अफसरी और रेशमा शामिल हैं। महिला कैदियों के इस व्रत के देखते हुए जेल प्रशासन ने काफी तैयारियां की हैं। मुस्लिम महिला अफसरी की बात करें तो वह कत्ल के मुकदमे में पति के साथ आजीवन कारावास की सजा काट रही है। शैलेन्द्र प्रताप सिंह के अनुसार जेल से व्रत रखने वाली महिलाओं को पूजा सामग्री और व्रत खोलने पर भोजन उपलब्ध कराया जायेगा।
ये भी पढ़ें:इस करवाचौथ खूबसूरती से नहीं ‘केसर फिरनी’ से बनाएं पति को दीवाना, जानिए रेसिपी
बता दें कि आज करवाचौथ है। यह हिन्दुओं का सबसे खास पर्व है, जो महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। इस दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। करवाचौथ व्रत हर साल महिलाएं अपने पति की लम्बी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए रखती हैं। करवा चौथ पूरे भारत में मनाया जाता है, लेकिन उत्तर भारत में इसका खास महत्व है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और गुजरात में करवाचौथ बड़े ही अलग अंदाज में मनाया जाता है।
बता दें करवाचौथ सिर्फ बिजनौर की जेल में ही नहीं बल्कि मथुरा जेल में भी मनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले की जेल में बंद 65 महिला बंदी भी अपने पति की दीर्घायु के लिए करवाचौथ का व्रत रख रही हैं। जेल प्रशासन ने ऐसा इंतजाम किया है कि वे पति का चेहरा देखकर व्रत भी खोल सकेंगी।
मथुरा जेल में 65 महिला कैदी रख रहीं व्रत
मथुरा जिला कारागार के जेलर अरविंद पाण्डेय ने बताया, ‘मथुरा जेल में कुल 103 सजायाफ्ता एवं विचाराधीन महिला बंदी निरुद्ध हैं। जिनमें से 65 बंदियों ने करवाचौथ का व्रत रखने की सूचना जेल प्रशासन को दी,जिसके बाद प्रशासन ने व्रत के पुख्ता इंतजाम किए हैं।http://www.satyodaya.com
प्रदेश
सीओ कैंट को धमकाते मंत्री स्वाति सिंह का कथित ऑडियो वायरल

लखनऊ। योगी सरकार में मंत्री स्वाति सिंह का कथित तौर पर एक ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें वो सीओ कैंट को धमकाते हुए नजर आ रही हैं। हालांकि, इस ऑडियो की सत्यता का फिलहाल दावा नहीं किया जा सकता है।
ऑडियो में मंत्री स्वाति सिंह सीओ कैंट बीनू सिंह से अंसल पर हुई एफआईआर से नाराज लग रही हैं। कथित वायरल आडियो में इस तरह सीओ को धमकातीं मिली मंत्री स्वाति सिंह…
स्वाति सिंह- सीओ साहब आपने अंसल पर कोई एफआईआर लिखा है?
सीओ कैंट- हां, एक कनौडिया करके थीं, पति-पत्नी का मैटर था, उसमें लिखा गया है एफआईआर…
स्वाति सिंह- क्यों लिखा है? आपको पता नहीं है कि ऊपर से आदेश है कि अभी कोई एफआईआर लिखा नहीं जाएगा। सारे फेक एफआईआर लिखे जा रहे हैं उसके ऊपर।
सीओ कैंट- नहीं, वो तो जांच करके लिखी गई थी।
स्वाति सिंह- कौन सी जांच हो गई भई? कौन सी जांच हो गई, इतना हाईप्रोफाइल केस है पूरा जांच चल रहा है सीएम साहब तक के संज्ञान में ये सब चीजें हैं। आप कौन सी जांच कर रही हैं? अभी चार दिन हुए हैं आपको।
सीओ कैंट- नहीं तो, पहले की एप्लीकेशन है न उसकी, पांच-छह महीने पहले की।
स्वाति सिंह- अरे फर्जी है सब… खत्म करिए उसको… एक दिन आकर बैठ लीजिएगा, अगर यहां पर काम करना है तो… ठीक है? मैं गलत काम नहीं बोलती हूं, पता कर लीजिएगा।
सीओ कैंट- ठीक है।
ये भी पढ़ें: डिप्टी सीएम की चिट्ठी पर कार्रवाई शुरू, एलडीए ने 11 कंपनियों को किया ब्लैक लिस्ट
सोशल मीडिया पर मंत्री स्वाति सिंह का कथित वायरल ऑडियो कौतुहल का विषय बना हुआ है। सब इस ऑडियो की सच्चाई जानना चाहते हैं। सत्योदय ने जब सीओ कैंट से इस वायरल ऑडियो के बारे में जानने का प्रयास किया तो उनसे बात नहीं हो पाई। सीओ कैंट का सीयूजी नंबर रिसीव नहीं हो रहा है। पुलिस की तरफ से भी अभी तक इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं की गई है। सूत्रों के अनुसार, पीजीआई थाने में अंसल के खिलाफ धारा 406 गबन, 504 गाली-गलौच और 506 धमकी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।http://www.satyodaya.com
प्रदेश
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के तहत अब तक प्रदेश में कुल 96 हजार विवाह संपन्न: मंत्री

लखनऊ। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 2017 से अब तक कुल 96 हजार से ज्यादा जोड़ों का विवाह कराया जा चुका है। जबकि वर्ष 2019 में अब तक कुल 24 हजार 318 जोड़ों का विवाह संपन्न हो चुका है। समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने बताया कि मुख्यमंत्री ने 21 हजार जोड़ो का लक्ष्य तय किया था। जिसकी तुलना अब तक 24 हजार से ज्यादा जोड़ों का विवाह संपन्न हो चुका है। जिसमें अल्पसंख्यक वर्ग के 3020, पिछड़ा वर्ग के 7810, अनुसूचित जाति जनजाति के 12,487 व सामान्य वर्ग के 1001 जोड़े शामिल हैं।

गरीबों तबके की सहायता और सामाजिक समरसता के लिए लागू की गई इस योजना में अब तक उत्साहजनक सफलता मिली है। मंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत 2 लाख तक की वार्षिक आय वाले सभी परिवारों के बच्चों को शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में जोड़ों को सरकार की तरफ से कुल 51 हजार रुपए की धनराशि दी जा रही है। शादी करने वाले जोड़ों को सरकार की तरफ से दहेज का सामान दिया जा रहा है। मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में सभी धर्मों को शामिल किया गया है।
यह भी पढ़ें-एससी/एसटी आयोग में बृजलाल का कार्यकाल पूरा, प्रेस कांफ्रेंस कर गिनाई उपलब्धियां
इस योजना के अन्तर्गत विधवा और तलाक सुधा महिलाओं को भी शामिल किया गया है। समाज कल्याण मंत्री ने बताया कि योजना के अंतर्गत 250 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान है। लखीमपुर में सबसे ज्यादा जोड़ों का विवाह कराया गया। दाम्पत्य जीवन की खुशहाली के लिए कन्या के खाते में 35 हजार रुपए का अनुदान दिया जाता है। http://www.satyodaya.com
प्रदेश
सरकार की प्राथमिकता में किसान नहीं पूंजीपति हैं: अखिलेश यादव

लखनऊ। किसानों के मुद्दे को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के रहते किसानों का भला नहीं होने वाला है। धान किसान, आलू किसान और गन्ना किसान बदहाली के दौर से गुजरने को मजबूर हैं। किसान को उसकी फसल का लागत मूल्य तक नहीं मिल रहा है जबकि लागत का डेढ़ गुना दिए जाने का वादा है। गन्ना किसान को बकाया पर ब्याज भी नहीं मिल रहा है। धान उद्योगपतियों से मिलकर किसानों को सरकार लुटवा रही है। मुख्यमंत्री के आदेश उनके कार्यालय परिसर के ही अंदर हवा में गूंजते रहते हैं।
अखिलेश ने कहा कि धान किसान की बड़ी दुर्दशा है। कई जिलो में जल भराव से अगली फसल भी नहीं हो सकेगी। अकेले बलिया में 4 हजार एकड़ धान की खेती डूब गई है। खेतो में अभी पानी भरा है। कई जनपदों में धान बीमारी का शिकार हैं। जहां स्थिति ठीक-ठाक है वहां धान खरीद महज दिखावे की चीज बन गई है। राज्य सरकार का लक्ष्य तो 50 लाख मीट्रिक टन का है लेकिन अभी तक मात्र 6.18 लाख टन की ही खरीद हुई है।
उन्होंने कहा कि सरकारी निर्देशों के बावजूद प्रदेश में धान खरीद केंद्र बहुत जगहों पर खुल नहीं पाए हैं। जहां खुले भी हैं वहां 1815 रुपये प्रति कुन्तल के निर्धारित मूल्य पर खरीद नहीं हो रही है। बिचैलियों के साथ धान खरीद केंद्र के अधिकारियों की मिलीभगत की शिकायते हैं। वहां किसान को इतना परेशान किया जाता है कि वह आढ़तियों को औने-पौने दाम पर धान बेचकर चला जाता है। कई जगह मजबूरन किसान द्वारा 1200 रुपये प्रति कुन्तल में धान बेचा जा रहा है। आलू किसान को तो बहुत आश्वासन दिए गए लेकिन हकीकत में वह आज भी उपेक्षा का शिकार है। उसे न तो न्यूनतम समर्थन मूल्य मिल पा रहा है और नहीं उसकी फसल खरीद की व्यवस्था है। वह बाजार में औने-पौने दाम पर फसल बेचने को बाध्य है।
अखिलेश ने जारी बयान में कहा कि सबसे बुरी दशा तो गन्ना किसान की है। जब से राज्य में भाजपा सत्ता में आई है, उसके बकाया भुगतान में जानबूझकर देरी हो रही है। केंद्रीय शुगर केन सप्लाई एण्ड परचेज एक्ट और यूपी शुगर केन कंट्रोल आर्डर के अनुसार मिलों में गन्ना खरीद के 14 दिनों बाद भुगतान पर ब्याज पाने का किसानों को अधिकार है लेकिन इस पर अफसर और सरकार संजीदा ही नहीं है। किसान मिल मालिकों की मेहरबानी पर रहने को मजबूर हैं क्योंकि सरकार की प्राथमिकता में किसान नहीं, पूंजीपति है। किसान कर्ज लेकर बीज, कीटनाशक, सिंचाई आदि की व्यवस्था करता है बदले में उसे सिर्फ उपेक्षा और जलालत ही मिल रही है। किसानों के दर्द को भाजपा सरकार महसूस करना ही नहीं चाहती है। किसान के हजारों करोड़ रुपयों पर मिल मालिक कुंडली मारे बैठे हैं।
ये भी पढ़ें: ई-कॉमर्स कंपनियों के खिलाफ व्यापारियों ने रीता बहुगुणा जोशी को दिया ज्ञापन
सपा प्रमुख ने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भाजपा सरकार ने बर्बाद करके रख दिया है। समाजवादी सरकार में किसानों के हितों को वरीयता दी गई थी। भाजपा सरकार पूंजीघरानों को रियायतें बांटती है। किसान, खेती और गांवों की दशा दिन पर दिन बिगड़ती जा रही है। समाजवादी सरकार ने कुल बजट का 75 प्रतिशत भाग कृषि क्षेत्र पर खर्च किया था। भाजपा ने किसानों को कर्जदार बना दिया और उसे आत्महत्या करने को विवश कर दिया है। भाजपा सरकार में किसानों की यही नियति रहेगी।http://www.satyodaya.com
-
बिहार2 days ago
बिहार: अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो को रौंदा, 6 लोगों की मौत, अन्य घायल…
-
बिहार2 days ago
पटना: डीजल चोरी करते पकड़ा गया युवक, भीड़ ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर की हत्या
-
क्राइम-कांड1 day ago
एसटीएफ ने अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का किया भंड़ाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार
-
अपना शहर2 days ago
डेंगू की गलत रिपोर्ट देने पर दिव्यांश पैथोलॉजी का पंजीकरण निरस्त…
-
क्राइम-कांड1 day ago
पुलिस की लापरवाही हुई उजागर, छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार करने में रही नाकाम
-
सोशल ट्रेंडिंग1 day ago
कश्मीरी युवक को पीटने, जय श्रीराम का नारा लगाने वाले वायरल वीडियो का सच!
-
देश1 day ago
भारत के इस गांव में लड़के और लड़कियां एक-दूसरे को पान खिलाकर करते हैं पसंद
-
लखनऊ लाइव1 day ago
युवा कवि अमन चांदपुरी की याद में संगोष्ठी व पुस्तक विमोचन कार्यक्रम आयोजित