कोरोना वायरस
UP: कोरोना हुआ बेकाबू, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4453 नए मामले, 43 की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण अब बेकाबू होता जा रहा है। जिसके चलते स्थिति चिंताजनक हो गई है। तमाम कोशिशों के बाद भी प्रदेश में कोरोना के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे है। शुक्रवार को तो कोरोना ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जो यूपी में एक दिन में 4 हजार के आंकड़े को पार कर गया है।

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने शुकवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना संकमण के 4,453 नए मामले सामने आए हैं। यह अबतक की सर्वाधिक संख्या है। इस दौरान 43 लोगों की मौत हो गई है। 4,453 नए मामलों के साथ प्रदेश में अब कुल संक्रमितों की संख्या 85,261 हो गई है। कुल संक्रमितों में से 48,663 लोग इलाज के बाद पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। वहीं सूबे में अबतक 34,968 कोरोना के मामले सक्रिय है और कोविड-19 की चपेट में आकर अबतक 1,630 लोगों की मौत हो गई है।

लखनऊ में 562 नए मामले, 7 की मौत
पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा लखनऊ में 562, कानपुर में 321, बरेली में 295, प्रयागराज में 231, मिर्जापुर में 177, गोरखपुर 155 और देवरिया में 112 कोरोना के नए मामले सामने आए है। लखनऊ में अब 4,821 और कानपुर में 2,821 एक्टिव केस हैं। वहीं लखनऊ में बीते 24 घंटा में 7 लोगों ने दम तोड़ा है।

अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि हम लगातार बड़ी संख्या में टेस्टिंग कर रहे हैं। गुरुवार को प्रदेश में 1,15,618 सैंपल्स की जांच हुई। यह एक दिन में जांच की अबतक की सर्वाधिक संख्या है। उत्तर प्रदेश में अबतक कुल 23,25,428 सैंपल्स की जांच हो चुकी है। उन्होंने बताया कि कल 5 सैंपल के 3,358 पूल लगाए गए जिसमें से 531 में पॉजिटिविटी पाई गई। 10 सैंपल के 302 पूल लगाए गए जिसमें से 30 में पॉजिटिविटी पाई गई।
यह भी पढ़ें:- मरीजों के नाम तक नहीं लिख पा रही टीम, कोरोना टेस्टिंग क्या करेगी!
अपर मुख्य सचिव ने बताया कि हमारी मेडिकल टीमें लगातार सर्विलांस का काम कर रही हैं। अभी तक 40,823 इलाकों का सर्विलांस का काम पूरा हो चुका है। इनमें 1 करोड़ 47 लाख 08 हजार 791 घर हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में अभी तक 7,44,89,777 लोग सर्विलांस के दायरे में आ चुके हैं।http://www.satyodaya.com
कोरोना वायरस
बिहार के सीनियर IPS विनोद कुमार की कोरोना से मौत

पटना। इस वक्त की बड़ी खबर बिहार की राजधानी पटना से आ रही है जहां भारतीय पुलिस सेवा के एक वरीय अधिकारी का कोरोना से निधन हो गया है। बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी और पूर्णिया रेंज के आईजी विनोद कुमार कोरोना से बीमार होने के बाद पिछले 4 दिनों से पटना एम्स में भर्ती थे जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। विनोद कुमार की मौत शनिवार की रात 11 बजे हुई।
पूर्णिया रेंज के पहले आईजी
विनोद कुमार पूर्णिया प्रक्षेत्र के पहले आईजी बने थे। इससे पहले पूर्णिया में डीआईजी बैठा करते थे। आईजी विनोद कुमार 2001 बैच के आईपीएस ऑफिसर थे। वो नालंदा जिला के बिहार शरीफ के रहने वाले थे। 15 अगस्त 2019 को पूर्णिया प्रक्षेत्र के पहले आईजी के रूप में इनका नोटिफिकेशन हुआ था और 20 अगस्त 2019 को उन्होंने पूर्णिया में योगदान किया था। इससे पहले वो भागलपुर में आईजी रहे थे। इसके अलावा दरभंगा और एसटीएफ के डीआईजी रह चुके थे। वो सुपौल के एसपी और मुजफ्फरपुर रेल के एसपी भी रह चुके थे।
यह भी पढ़ें: राष्ट्रिय लोक दल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी
कोरोना होने के बाद गए थे पटना
आईजी विनोद कुमार का शुक्रवार को कोरोना जांच हुआ था जिसमें वो पॉजिटिव आए थेॉ और इसके बाद वो उसी दिन पटना एम्स चले गए थे जहां इलाज के दौरान देर रात उनका निधन हो गया। उनके निधन से पूर्णिया के पुलिस मेंस एसोसिएशन और पुलिस पदाधिकारियों में शोक व्याप्त है। आईजी विनोद कुमार काफी मृदुभाषी थे और अपने कर्तव्य के प्रति काफी सजग थे। आईजी ऑफिस के स्टाफ ने बताया कि 3 दिन पहले तक वो ड्यूटी पर थे और फाइल में सिग्नेचर वगैरह करते थे। उनके व्यवहार से कार्यालय के सभी स्टाफ और पुलिसकर्मी काफी खुश रहते थे।
पुलिसकर्मी शोकाकुल
आईजी के निधन से पुलिसकर्मियों में शोक व्याप्त है। मालूम हो कि चुनाव की तैयारियों के बीच ही बिहार में कोरोना का कहर भी लगातार जारी है। आईजी विनोद कुमार बिहार के सीमांचल यानी पूर्णिया रेंज के पहले आईजी थे। उनके असामयिक निधन से इलाके का पूरा पुलिस महकमा शोकाकुल है।http://satyodaya.com
कोरोना वायरस
UP के पूर्व CM मुलायम सिंह यादव कोरोना पॉजिटिव, गुड़गांव के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें इलाज के लिए गुड़गांव के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। हालांकि उनमें कोविड-19 के एक भी लक्षण नहीं हैं। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद डॉक्टर उनका देखभाल कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से बुधवार की देर शाम इस बात की जानकारी दी गई।
सपा ने बताया, ‘समाजवादी पार्टी संस्थापक आदरणीय नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव जी की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के उपरांत चिकित्सकों की देख रेख जारी है। फिलहाल उनमें कोरोना के एक भी लक्षण नहीं हैं।’
मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी देते हुए उनके बेटे और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर बताया, ‘माननीय नेताजी का स्वास्थ्य स्थिर है। आज कोरोना पॉजिटिव होने पर गुड़गांव के मेदांता में उन्हें स्वास्थ्य-लाभ के लिए भर्ती कराया था। हम वरिष्ठ डॉक्टरों के निरंतर संपर्क में हैं और समय-समय पर सूचित करते रहेंगे।’
यह भी पढ़ें: 106 सुहागन महिलाएं ले रही थी विधवा पेंशन, पोल खुलने के बाद राशि वसूलने का आदेश
बता दें कुछ समय पहले भी सपा नेता की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें लखनऊ स्थिति मेदांता अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। अगस्त के शुरुआत में पेट में दर्द और पेशाब में संक्रमण की समस्या को लेकर वे अस्पताल में भर्ती हुए थे। उससे पहले कई दिनों तक उनका इलाज चला था और अस्पातल से डिस्चार्ज होने के कुछ समय बाद फिर उन्हें भर्ती करना पड़ा। अगस्त से पहले जब वे बीमार पड़े तो पेट में सूजन और दर्द था। जांच में पाया गया कि बड़ी आंत में समस्या है। कोलोनोस्कोपी करके साफ किया गया था। इसके बाद सेहत में सुधार होने पर डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।http://satyodaya.com
कोरोना वायरस
Corona Update: UP में बीते 24 घंटे में 2778 व लखनऊ में 279 नए केस

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 2,778 नए मामले सामने आए है। इस दौरान 41 लोगों की सांसे थम गई हैं। राजधानी लखनऊ में बुधवार को 279 नए रोगी मिले है और 7 लोगों की मौत हो गई है।

लखनऊ में बीते 24 घण्टों के दौरान 475 रोगियों की अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। अबतक 53,422 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। वहीं लखनऊ में 4393 केस अभी भी एक्टिव है। जिनका अलग-अलग अस्पतालो में इलाज चल रहा है। अबतक 797 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश में गोरखपुर कोरोना संक्रमण के नए मामलों में आज दूसरे स्थान पर रहा है। जहां 173 केस आये है। इसके अलावा प्रयागराज में 151, गाजियाबाद में 145, गौतमबुद्ध नगर और मेरठ में 139-139, वारणसी में 100 और मुरादाबाद में 96 मरीज मिले है।

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद नए मामलों के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या अब 4,44,711 हो गई है। इसमें से अबतक 4,01,306 लोग इलाज के बाद पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रिकवरी रेट बढ़कर अब 90.24 प्रतिशत हो गया है।

अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कोरोना के 36,898 मामले अभी भी सक्रिय हैं। इनमें से 16,613 लोग होम आइसोलेशन में हैं। वहीं 3015 लोग भुगतान के आधार पर अपना इलाज करा रहे हैं। बाकी के लोग सरकारी अस्पतालों में भर्ती हैं। साथ ही बताया कि अभी तक 2,45,972 लोगों ने होम आइसोलेशन के विकल्प को चुना और इसमें से 2,29,359 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं। अबतक सूबे में 6507 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है।
यह भी पढ़ें :- IPI 2020: दिल्ली ने टॉस जीतकर राजस्थान के खिलाफ बल्लेबाजी का लिया निर्णय
अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य ने बताया कि हम लगातार ज्यादा टेस्ट कर रहे हैं। प्रदेश में मंगलवार को 1,62,773 कोरोना सैंपल्स की जांच हुई। अबतक प्रदेश में में 1,23,55,046 कोरोना नमूनों की जांच हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कोरोना को रोकने के लिए टेस्टिंग एक महत्वपूर्ण हथियार है।http://www.satyodaya.com