देश
झारखंड: विधान सभा चुनाव में भाजपा सरकार एमएस धोनी को बना सकती है कैंडिडेट….

फाइल फोटो
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 में बंपर वोटों से अपनी जीत दर्ज कराने वाली भाजपा सरकार विधान सभा की तैयारी के लिए कमर कस ली है। इसी तरह झारखंड में होने वाले विधान सभा चुनाव में इस बार भाजपा सरकार भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर दांव खेल सकती है।
जानकारी के मुताबिक बीजेपी इस बार झारखंड से एमएस धोनी को अपना कैंडिडेट बना सकती है। भाजपा के लिए महेंद्र सिंह धोनी जीत की कंफर्म टिकट हैं। माही की प्रसिद्धि के चलते भाजपा को झारखंड मुक्ति मोर्चा ( JMM ), राष्ट्रीय जनता दल ( RJD ) और कांग्रेस ( Congress ) जैसे अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदियों की तुलना में अप्रत्याशित लाभ मिलेगा।
ऐसी भी खबरें आ रही हैं कि भाजपा धोनी को लेकर हर तरह की तैयारी कर चुकी है। अगर धोनी पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ते हैं, तो कोई परेशानी है ही नहीं है, लेकिन अगर धोनी पार्टी में शामिल नहीं होते हैं, तो वह भाजपा के लिए चुनावी अभियान में जरूर शामिल होंगे। लोगों की माने तो झारखंड में विधानसभा चुनाव दिसंबर में होना था, लेकिन ऐसी चर्चाएं हैं कि यहां पर भी महाराष्ट्र और हरियाणा के साथ अक्टूबर में ही चुनाव आयोजित करवाए जा सकते हैं।
ये भी पढ़े:इस गांव की महिलाओं ने कचरे को बनाया सोना, अब सभी हुए उनके मुरीद…
भाजपा का शीर्ष नेतृत्व धोनी से संपर्क में है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि धोनी इस वर्ल्ड कप के बाद क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। हालांकि लंदन में अपने संन्यास के बारे में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता कि मैं कब संन्यास लूंगा।” लेकिन भाजपा को पूरी उम्मीद है कि जैसे ही माही क्रिकेट से संन्यास लेंगे, वह पार्टी की मदद जरूर करेंगे।
वहीं अगर मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो महेंद्र सिंह धोनी ने राजनीति से जुड़ने पर अपनी दिलचस्पी जाहिर की थी। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया, “हम पूर्व कप्तान के नियमित संपर्क में हैं। वह क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भाजपा में शामिल होंगे। पार्टी में शामिल होने की तारीख धोनी तय करेंगे।”
भाजपा को उम्मीद है कि झारखंड चुनाव में पार्टी के सबसे बड़े सितारे यानी पीएम नरेंद्र मोदी के बाद धोनी दूसरे सबसे बड़े आकर्षण का केंद्र होंगे।http://www.satyodaya.com
देश
दिल्ली, लखनऊ समेत उत्तर भारत में महसूस किए गए भूकंप के झटके

लखनऊ। दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में कुछ हिस्सों में मंगलावर शाम को भूकंप के झटके महसूस किए गए है। लखनऊ सहित प्रदेश के कौशाम्बी, मुरादाबाद में करीब 7 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए।

भूकंप के झटके का एहसास होने के बाद लोग अपने घरों, दफ्दरों और दुकानों से बहार निकलकर सड़क पर आ गए। सूत्रों के अनुसार किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5 मापी गयी है। भारत-नेपाल सीमा के पास भूकंप का केंद्र था।
यह भी पढ़ें:- गुजरात में आया 4.3 तीव्रता का भूकंप, जान-माल के नुकसान की खबर नहीं
जानकारी के मुताबिक आज आए भूकंप का केंद भारत-नेपाल सीमा के पास पाया गया। सोमवार को गुजरात में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। जहां 4.3 तीव्रता मापी गई थी। जिसका केंद्र भचाऊ के पास था। http://www.satyodaya.com
देश
प्रदूषण के नाम पर हंगामें की भेंट चढ़ा शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन

नई दिल्ली। संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो चुका है। सत्र का आज दूसरा दिन था। सत्र का दूसरा दिन हंगामें के साथ शुरू हुआ। इसमें आज सोनिया गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा वापस लिए जाने और दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण को लेकर हंगामा हुआ। जहां आज प्रदूषण को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा की गयी।

शीतकालीन सत्र में कई सासंदों ने दिल्ली-एनसीआर में हर साल सर्दियों के मौसम में होने वाले प्रदूषण के सलूशन को लेकर लोकसभा में खूब चर्चा हुई। इस दौरान सासंदों ने दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार पर तीखे हमले किए। कांग्रेस सासंद मनीष तिवारी ने इसके लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि आखिर सुप्रीम कोर्ट प्रदूषण को लेकर दखल देती है। तो इसका मतलब यह है कि सरकार अपना काम नहीं कर पा रही है।
यह भी पढ़ें:- उच्च सदन ने हमेशा सत्ता को निरंकुश होने से रोके रखा : पीएम मोदी
भारतीय जनता पार्टी के सासंद प्रवेश वर्मा ने दिल्ली में प्रदूषण को लेकर दिल्ली सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं टीएमसी सासंद काकोली घोष दस्तीदार संसद में मास्क लगाकर पहुंची । उन्होंने केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि देश के ज्यादातर शहरों में प्रदूषण है। तो क्या ‘स्वच्छ भारत मिशन‘ की तरह ‘स्वच्छ हवा मिशन‘ लाॅन्च क्यों नहीं किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी पूछा कि क्या हमारा अधिकार नहीं है कि हमें सांस लेने के लिए स्वच्छ हवा मिले। इसे एक राष्ट्रीय मिशन बनाना चाहिए तभी हम अपनी अगली पीढ़ी को स्वच्छ हवा दे सकेंगे।http://www.satyodaya.com
देश
गांधी परिवार की SPG सुरक्षा को लेकर संसद में मचा हंगामा, कांग्रेस ने कही ये बात…

फाइल फोटो
नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन भी लोकसभा की बैठक हंगामे के साथ शुरू हुई। दूसरे दिन लोकसभा की बैठक में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने एक बार फिर गांधी की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किये हैं। ऐसे में जब हंगामे के साथ मंगलवार को सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो कांग्रेस सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी की एसपीजी सुरक्षा क्यों वापस ली इस पर उन्हें जवाब देना चाहिए।
उन्होंने गांधी परिवार की सुरक्षा की बात करते हुए वाजपेयी सरकार का भी हवाला दिया। इसी के विरोध में कांग्रेस सांसदों ने लोकसभा से वॉक आउट कर दिया।
ये भी पढ़ें:प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
जानकारी के मुताबिक अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा में कहा, सोनिया गांधी, राहुल गांधी सामान्य लोग नहीं हैं, जिन्हें सुरक्षा मिली हुई है। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने भी एसपीजी को गांधी परिवार की सुरक्षा में रहने दिया था।
वहीं लोकसभा में जब इस मसले अधीर रंजन उठा रहे थे, तब लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने कहा कि ये मामला अभी लिस्ट नहीं है, ऐसे में जब लिस्ट हो तभी सदन में बात करें।
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है इससे पहले सोमवार को भी कांग्रेस नेता ने इस मसले को लोकसभा में उठाया था और गृह मंत्री से जवाब मांगा था।
केंद्र सरकार ने एसपीजी नियमों में कुछ बदलाव किया था, जिसके बाद राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को मिलने वाली एसपीजी सुरक्षा को वापस ले लिया गया था। जिसके बाद केंद्र सरकार ने एसपीजी सुरक्षा वापस लेकर गांधी परिवार को जेड प्लस सुरक्षा दे दी थी।http://www.satyodaya.com
-
प्रदेश2 days ago
उत्तर प्रदेश के सभी सराफा कारोबारियों को शस्त्र लाइसेंस देने की मांग
-
अपना शहर1 day ago
चोरी, लूटपाट व अपराध पर लगाम लगाने में सिक्योरिटी एजेंसियां देंगी पुलिस का साथ
-
प्रदेश2 days ago
गोरखपुर: बदमाशों ने पेट्रोल पंप मैनेजर को मारी गोली, 11 लाख लूटकर फरार
-
अपना शहर2 days ago
लखनऊ को हरा-भरा करने के लिए फिक्की फ्लो ने शुरू की ‘ग्रीन लखनऊ’ मुहिम
-
लखनऊ लाइव3 days ago
लखनऊ: गोमती नदी में लड़की ने लगाई छलांग, मौत
-
लखनऊ लाइव2 days ago
अयोध्या फैसले पर पुनर्विचार याचिका दायर करेगा मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड
-
प्रदेश11 hours ago
बीएचयू विवाद: डॉ. फिरोज खान के साथ संविधान, निजाम और कबीर, फिर भी विरोध!
-
सोशल ट्रेंडिंग13 hours ago
आमिर ने आयुष्मान खुराना की तारीफ पर कहा कि वो…